Scan & Get our app!
Get our app!
Download our app and stay connected on the go.
Scan & Get our app!
Scan QR-code to download our app and stay connected on the go.
प्रोफ़ेशनल निवेशक गोल्ड की कीमत की दिशा जानने के लिए सेंटीमेंट, फ़ंडामेंटल,चार्ट पैटर्नऔर गोल्ड ट्रेडिंग इंडिकेटर के साथ टेक्निकल एनालिसिस का इस्तेमाल करते हैं। इस इंस्ट्रूमेंट का मुख्य फ़ायदा यह है कि पीली धातु को करेंसी या कमोडिटी, दोनों रूपों में देखा जा सकता है। USD में कोट होने के कारण, इस एसेट का ट्रेड भौतिक रूप से (ओवर द काउंटर) या एक्सचेंज इंस्ट्रूमेंट के रूप में किया जा सकता है।

इस लेख में हम बताएंगे कि गोल्ड टेक्निकल एनालिसिस और ट्रेडिंग के कुछ सबसे अहम गोल्ड इंडिकेटर का इस्तेमाल कैसे करें।
शुरुआत में, ट्रेडर्स लंबी अवधि के नज़रिए से गोल्ड की कीमत का विश्लेषण करते हैं। आम तौर पर, वे ट्रेंड की पहचान करने के लिए वीकली चार्ट का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, संभावित प्राइस रेंज या मौजूदा ट्रेंड के अनुसार कीमत में आने वाली चाल का अनुमान लगाने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त इंस्ट्रूमेंट और टूल्स की ज़रूरत होगी।
गोल्ड ट्रेडिंग में मोमेंटम अहम होता है। इसलिए, अनुमानित मोमेंटम इंडेक्स की पहचान करने के लिए MACD इंडिकेटर एक उपयोगी टूल हो सकता है। यहां, क्रॉसओवर सिग्नल जनरेट करने के लिए आपको मूविंग एवरेज का इस्तेमाल करना होगा। इनसे बाज़ार में उभरते पॉज़िटिव या नेगेटिव मोमेंटम की पहचान की जा सकती है।
गोल्ड ट्रेडिंग इंडिकेटर की मदद से आप इस फ़ाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट पर नज़र रख सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि इसमें ट्रेंड बन रहा है या नहीं। इस काम में एक और टेक्निकल इंडिकेटरकाफ़ी मददगार हो सकता है। हम EMA (Exponential Moving Average) की बात कर रहे हैं।
इस टूल का इस्तेमाल करने का तरीका काफ़ी आसान है:



ऊपर बताई गई विधि सीधे संबंधों के लिए काम करेगी। उलटे संबंधों के मामले में नियम भी उलटने चाहिए। जब कीमत EMA के नीचे क्रॉसओवर करे, तो यह खरीदने का सिग्नल है। जब यह EMA के ऊपर हो, तो यह बेचने का सिग्नल है।
खास सुझाव: कुछ विशेषज्ञ रिवर्स ट्रेडिंग रणनीति अपनाते हैं और 7-week EMA का इस्तेमाल करके हर बार गोल्ड में शॉर्ट पोज़िशन लेते हैं, जब USD का भाव इंडिकेटर के ऊपर क्रॉसओवर करता है। इसका मुख्य फ़ायदा यह है कि ट्रेडर्स कम या बिल्कुल भी लीवरेज इस्तेमाल किए बिना अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। हालांकि, यह तरीका मुख्य रूप से ट्रेंड-फ़ॉलोइंग रणनीति के लिए ही काम करेगा।
ट्रेडिंग के लिए सोने के बेहतरीन इंडिकेटर्स में EMA ही एकमात्र टूल नहीं है। ये टूल भी आपके काम आ सकते हैं:
सोने के फंडामेंटल कारक अहम संकेतक हैं। कई कारक सोने की कीमत में बड़ा बदलाव ला सकते हैं, खासकर आज की भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए। बात सिर्फ़ महँगाई या CPI इंडेक्स की नहीं है। हमें दूसरे कारकों को भी ध्यान में रखना चाहिए। इनमें सोने में निवेश करने वाले निवेशकों की बढ़ती संख्या और अमेरिकी ट्रेज़री यील्ड पर उनकी नज़र शामिल हो सकती है।
वहीं, बढ़ती ब्याज दरों का माहौल इस एसेट को काफ़ी उपयुक्त बनाता है। इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए, यह कहा जा सकता है कि 2022 में सोने ने अब तक शानदार शुरुआत की है। देखते हैं आगे क्या होता है।
इस सामग्री में निवेश संबंधी सलाह, निवेश संबंधी सिफ़ारिशें, वित्तीय साधनों में किसी भी लेन-देन का प्रस्ताव या आग्रह शामिल नहीं है और इसे ऐसा नहीं समझा जाना चाहिए। कोई भी निवेश संबंधी निर्णय लेने से पहले, जोखिमों को समझने के लिए स्वतंत्र वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।